प्रेस क्लब कुरुद के मीडिया प्रभारी बने मुकेश कश्यप

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरुद:- नगर में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निरन्तर लगन शीलता, सक्रियता व कर्तव्यबद्धता को देखते हुए सदस्य बनने के कुछ ही महीने के बाद ही सीधे पदाधिकारी के रूप में प्रेस क्लब कुरुद के मीडिया प्रभारी के रूप में मुकेश कश्यप मनोनीत हुए है।

रविवार को प्रेस क्लब कुरुद की हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें उपस्थित प्रेस क्लब के संरक्षक बसन्त ध्रुव, नए अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, उपाध्यक्ष गोकुलेश सिन्हा,सचिव पामेश देवांगन, सहसचिव दिलीप साहू , कोषाध्यक्ष तुलसी साहू,मोहन साहू,थानेश्वर साहू सहित उपस्थित सभी पदाधिका रियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रेस क्लब के मीडिया प्रभारी पद के लिए युवा पत्रकार मुकेश कश्यप को सर्वसम्मति से चुना और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी निरन्तर लगनशीलता व कर्मठता की सभी ने प्रशंसा की। इस उपलब्धि पर मुकेश कश्यप को उनके समाज के पदाधिकारियों, शिक्षाविदों, नगर के गणमान्य जनों व शुभचिंतको ने बधाई देते हुए हर्ष जताया है और इसी तरह उन्हें आगे बढ़ते रहने की मंगलकामना की है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top