छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- मधुबन धाम राकाडीह में जिला स्तरीय सतनामी अधिकारी कर्मचारी संघ का बैठक संपन्न हुआ। सतनामी परंपरा अनुसार गुरु गद्दी के पूजा-अर्चना पश्चात बैठक प्रारंभ हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण खरे ने किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला ध्यक्ष भूषण लाल जांगड़े जी विशिष्ट अतिथि डॉ सुरेंद्र कुर्रे जी, श्री रमेश लहरें जी, कपिल देश लहरे जी मनोज टंडन जी, मनहरण बघेल जी, चंद्र कुमार बंजारे जी कृपाराम कुर्रे जी, मायाराम महिलवार जी एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के सहयोग से यह बैठक संपन्न हुआ। इस बैठक में उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारी गण समाज में बढ़ रहे आडंबर, कुरीतियों एवं छोटे-छोटे संघ, संगठन बन रहे हैं उस पर गहन विचार विमर्श किया। श्री गुरु बाबा घासीदास एवम् श्री राजा गुरु बालक दास के उपदेश अनुरूप सभी लोगों को एक मंच पर आकर काम करने का आह्वान किया गया। ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समाज के मुख्यधारा में जोड़ सके। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नांकित विषयों पर चर्चा पर चर्चा हुई ।जो अग्रांकित
1. जिलास्तरीय अधिकारी/ कर्मचारी संघ को अधिक से अधिक सशक्त कर जिला भर के समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी को एक मंच के नीचे लाना ।
2. विशेषकर मगरलोड ब्लाक के समस्त विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी को ब्लॉक शाखा के प्राथमिक सदस्य बनाने पर जोर दिया गया तथा समाज के बेहतरी के लिए हर महीने मासिक मीटिंग माह के दूसरा शनिवार को रखकर सामाजिक मुद्दों पर चर्चा परिचर्चा करना।
3. संगठन को अधिक से अधिक आर्थिक आजादी दिलाने के लिए अधिकारी /कर्मचारी का साख का निर्माण करना तथा समय-समय पर सामाजिक गतिविधि करते रहना।
4. प्रांत जिला व ब्लॉक में विभिन्न सामाजिक संगठन कार्यरत है उन सब को एक मंच में लाकर समाज के उत्थान के लिए सभी ऊर्जावान साथी मिलकर काम करेंगे।
5.ब्लॉक मगरलोड के अंतर्गत जो समाज के लिए जमीन आरक्षित किया गया उसे कर्मचारी साथियों के सहयोग से विकास कर समाज उपयोगी बनाने के लिए प्रयास करना।
जिला स्तरीय बैठक में उपस्थित पदाधिकारी गण भूषण लाल जांगड़े जी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुर्रे जी संरक्षक, रमेश लहरें जी मार्गदर्शक कपिल दशहरे जी, विधि सलाह कार शिवकुमार कोसरे जी एवं गंगाराम दशहरे जी।
कुरूद ब्लाक से पधारे पदाधिकारी गण मनोज टंडन जी ब्लॉक संरक्षक, मनहरण बघेल जी कोषाध्यक्ष, चंद्रकुमार बंजारे जी, ऐरावत मधुकर जी, लक्ष्मीनाथ कौर जी, डोमन प्रकाश बंजारे जी, प्रवीण देश लहरे जी।
मगरलोड ब्लॉक से शामिल पदाधिकारी गण ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण खरे मार्गदर्शक त्रय कृपाराम कुर्रे जी, माया राम महिलवार जी, धरामनाथ खिलाड़ी जी, उपाध्यक्ष द्वय राजेश प्रसाद अनंत जी, धर्मदास मांडे जी ,कोषाध्यक्ष लीलाराम चंदे जी, सचिव संजय बघेल जी, मीडिया प्रभारी रमन घृतलहरे जी, सलाहकार डोमनदास नवरंगे जी, दशरथ सोनवानी जी, कार्य कारिणी सदस्य आशाराम सोनवानी जी, अमर सिंह मांडे जी, भगत गायकवाड जी एवं अन्य लोग बैठक में उपस्थित रहे।
संपादक
प्रदीप गंजीर (छ.ग)
माें. 9425230709


