प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना में सिलाई मशीन कैसे मिलेगी

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

हमारे देश के माननीय प्रधान मंत्री द्वारा एक नई योजना का आरम्भ किया गया है। जिसका नाम फ्री सिलाई मशीन योजना 2023 – 24 है। हमारे देश के महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस योजना को प्रारम्भ की गई है। इस योजना के तहत देश के गरीब, मध्यम वर्गीय एवं निम्न वर्गीय महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस फ्री सिलाई मशीन योजना का शुरुआत किया गया है। इस योजना के तहत घरेलु कामकाजी महिला अपने आय में वृद्धि कर आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनेगी। साथ ही उनके जीवन यापन के स्तर में सुधार होगा।

प्रधान मंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ देश के गरीब और शहरी दोनों क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर और श्रमिक महिलाओं को दी जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा प्रधान मंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत प्रत्येक राज्य के करीब 50000 महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन बांटेगी।

इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर और घरेलु कामकाजी महिलाएं अपने आय में वृद्धि कर अपने परिवार का अच्छे से भरण पोषण कर सकती है। इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। Pradhan Mantri Free Silai Machine Yojana के तहत 20 वर्ष से अधिक आयु के महिला ही आवेदन हेतु पात्र होंगे।

प्रधान मंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना

आयु प्रमाण पत्र

विकलांगता होने पर विकलांगता प्रमाण पत्र

विधवा महिलाओं को विधवा प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने होंगे।

प्रधान मंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना में आवेदन कैसे करें

प्रधान मंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत फ्री सिलाई मशीन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाते हुए आवेदन करना होगा –

सबसे पहले केंद्र सरकार की अधिकृत वेबसाइट www.india.gov.in पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।

अब आपको होम पेज पर दिए गए सर्च ऑप्शन पर जाकर – फ्री सिलाई मशीन योजना सर्च करें और आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लेवें।

आवेदन फॉर्म में दी गई सभी जानकारी जैसे – नाम , मोबाइल नंबर , आधार कार्ड नंबर आदि को सही – सही और स्पष्ट भरें।

सभी जानकारी को भरने के बाद एक फोटो कॉपी और संलग़ कर आवश्यक सभी दस्तावेज को सब्मिट कर सम्बंधित कार्यालय में भेजने होंगे।

अपने आवेदन को कार्यालय अधिकारी द्वारा सत्यापित की जाएगी। आवेदन सही पाए जाने पर आपको एक सिलाई मशीन फ्री में उपलब्ध करा दी जाएगी।

फीडबैक दर्ज करने की प्रक्रिया

सबसे पहले निःशुल्क सिलाई मशीन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। जिससे होम पेज ओपन हो जाएगा।

होम पेज पर अब स्क्रॉल को नीचे लाएं , नीचे लाने पर आपको GIVE FEEDBACK के विकल्प पर क्लिक करना है।

अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा , जिसमे पूँछी गई सभी जानकारी फीडबैक , कैप्चा कोड को भरना होगा। सभी जानकारी को भरने के बाद सब्मिट बटन को क्लिक कर देवें।

Submit बटन को क्लिक करते ही फीडबैक दर्ज हो जाएगी।

Que 1 – फ्री सिलाई मशीन योजना में किसको – किसको मशीन मिलेगी ?

Ans – फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत 20 से 40 वर्ष की महिलाएं जो पात्र होंगे उन्हें सिलाई मशीन फ्री में दी जाएगी।

Que 2 – फ्री सिलाई मशीन योजना हेतु पात्रता क्या है?

Ans – फ्री सिलाई मशीन योजना हेतु गरीब वर्ग , निम्न वर्ग और मध्यम वर्ग की महिलाएं जिनके पति की वार्षिक आय 120000 रु. से कम हो वे पात्र होंगे।

Que 3 – फ्री सिलाई मशीन योजना कौन – कौन से राज्य में लागू है ?

Ans – फ्री सिलाई मशीन योजना केंद्र सरकार की योजना है फिलहाल अभी हरियाणा, गुजरात , मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ़ , बिहार , कर्नाटक , महाराष्ट्र , राजस्थान में लागू है। धीरे – धीरे सभी राज्यों में लागू होने की पूरी संभावना है।

Que 4 – फ्री सिलाई मशीन हेतु आवेदन कैसे भरा जा सकता है ?

Ans – फ्री सिलाई मशीन हेतु ऑनलाइन आवेदन और आफलाइन आवेदन भरा जा सकता है। अधिक जानकारी हेतु इस पोस्ट को शुरू से अंत तक ध्यान से पढ़ें।

     संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top