छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मुकेश कश्यप कुरुद:- कुरुद के गुरुदेव ऑडियो स्टूडियो में नगर की सुमन ठाकुर ने गुजरे दौर के कर्णप्रिय गीत" ये राते...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
मुकेश कश्यप कुरुद:- कुरुद के गुरुदेव ऑडियो स्टूडियो में नगर की सुमन ठाकुर ने गुजरे दौर के कर्णप्रिय गीत" ये रातें ये मौसम" को अपनी सुमधुर आवाज से सजाकर संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया है।
मिली जानकारी अनुसार सुमन जी ने प्रसिद्ध सिंगर किशोर कुमार व आशा भोसले के गाये इस गीत को कवर सांग के रूप में गाकर अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा है।
विगत दिनों गुरुदेव ऑडियो स्टूडियो में उन्होंने अपनी मधुर आवाज से इसे मनमोहक गीत को सजाया है। इसे यूट्यूब में गुरुदेव ऑडियो स्टूडियो चैनल पर
👉 https://youtu.be/VYTyk-5UeRU 👈
इस लिंक पर प्रस्तुत किया गया है,जहां काफी संख्या में लोग इसे पसन्द कर रहे है। इस कवर सांग को डायरेक्टर श्यामशंकर ने अपने प्रेरणामयी निर्देशन से तैयार किया है। इसमें विशेष सहयोग गुरुदेव स्टूडियो के संचालक किशोर साहू का रहा है।




No comments