कल सेमरा बी में सामाजिक कार्यशाला की तैयारी

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरूद:- ग्राम सेमरा बी (बारना) में कल जिला साहू संघ धमतरी के मार्गदर्शन में ग्रामीण साहू समाज की सामाजिक कार्यशाला में समाज के वक्ताओं के द्वारा अलग अलग बिन्दुओं पर चिंतन किया जायेगा। जिसमें प्रमुख रूप से जन्मोत्सव एवं मृत्यु शोक पर सगाई विवाह समारोह पर नारी सशक्तिकरण पर, सामाजिक नियमावली पर तथा अन्य विषयों पर ग्रामीण साहू समाज सेमरा बी(बारना) के बीच चिंतन शिविर आयोजित किया गया हैं। जिसकी तैयारी प्रभारी रामनारायण साहू अंकेक्षक परिक्षेत्र साहू समाज झिरिया के सहयोग से ग्रामीण अध्यक्ष केशव राम साहू, सचिव यादराम साहू, कोषाध्यक्ष गजेन्द्र कुमार साहू एवं हेमलाल साहू, राजेन्द्र कुमार साहू, भूषण लाल साहू, कमल किशोर साहू आदि ग्रामीण जनजुटे हुए हैं। कार्यक्रम के प्रभारी रामनारायण साहू ने सभी ग्रामीण साहू संघ सेमरा बी के साथ ही आसपास ग्रामीण जनों सदस्यो से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की।

       संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top