छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- ग्राम भुसरेंगा में आज जिला साहू संघ धमतरी के मार्गदर्शन में ग्रामीण साहू समाज की सामाजिक कार्यशाला में समाज क...
कुरूद:- ग्राम भुसरेंगा में आज जिला साहू संघ धमतरी के मार्गदर्शन में ग्रामीण साहू समाज की सामाजिक कार्यशाला में समाज के प्रखर वक्ताओं के द्वारा अलग अलग बिन्दुओं पर चिंतन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से जन्मोत्सव एवं मृत्यु शोक पर, सगाई व विवाह समारोह पर, नारी सशक्तिकरण पर, सामाजिक नियमावली पर तथा अन्य विषयों पर ग्रामीण साहू समाज भुसरेंगा के बीच चिंतन शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम ग्रामीण साहू समाज भुसरेंगा और परिक्षेत्र बगौद के पदाधिकारि गण उपस्थित थे।
संपादक
प्रदीप गंजीर (छ.ग)
माें. 9425230709


No comments