भूपेश सरकार की बेहतर पहल, शराबबंदी के बजाय हो नशाबंदी - आशीष शर्मा

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरुद:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच हमेशा से ही दूरदर्शी रही है।आज उन्होंने शराबबंदी को लेकर बहुत ही सकारात्मक बयान दिया है। जैसा कि उन्होंने आज कहा कि """आज से शराब बंद हैं, इतना कहने में कितना समय लगता है।मैं व्यक्तिगत तौर पर चाहता हूं कि शराब बंद हो,लेकिन शराब बंदी की जगह नशाबंदी होना चाहिए। इस बयान का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद स्वागत करती है।

       आशीष जी ने कहा कि मैं भी मुख्यमंत्री जी की बात से पूरी तरह सहमत हूं कि शराबबंदी के स्थान पर लोगो के मन-मस्तिष्क से नशे की लत को जड़ से उखाड़ना होगा। इसके लिए हम सभी को विशेष प्रयास करना होगा। अतः हम सभी को इस विषय पर गम्भीरता से सोचते हुए लोगो के बीच जाकर नशाखोरी के बुरे परिणाम बताकर उसे दूर करने के लिये योजनाओं को कार्य मे लाना होगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top