धमतरी:- ग्राम देवपुर में जैतखाम स्थापना की नींव रखी गई। प्रगतिशील छत्तीसगढ सतनामी समाज की श्री मति कांति सोनवानी जिला पंचायत अध्यक्ष धमतरी ने धूप-दीप प्रज्वलित कर गुरु घासीदास बाबा जी को स्मरण करते हुए जैतखाम की नींव रखी। श्री मति कांति सोनवानी जी द्वारा भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने भावुकता भरे शब्दों में कहा कि समाज एवं गांव के बच्चे किसी असामाजिक गतिविधियों में लिप्त न हो जाएं इसकी चिंता लगी रहती है। जैतखाम का निर्माण इसी उद्देश्य से करवा रही हूँ जिससे लोग सत्य के रास्ते पर चलने को प्रेरित हों।
समाज के बच्चों के प्रति उनकी चिंता विचारणीय है। गुरु घासीदास बाबा जी का प्रथम संदेश मनखे-मनखे एक बरोबर है उन्होंने मांस-मदिरा, व्यभिचार, अपव्यय से दूर रहने की सलाह दी थी। शांति, सद्भाव से जीवन यापन का संदेश सुनाया था। जैतखाम एवं श्वेत ध्वज गुरु बाबा के संदेश का प्रतीक है। इस कार्यक्रम में सामाजिक बंधुओं के साथ साथ ग्राम के सरपंच चेतन लाल यदु, पंचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।



