सनराईज मॉडल स्कूल कुरूद में मनाया प्रवेशोत्सव

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरूद:- सनराईज मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल कुरूद में आज प्रवेशोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजन वंदन कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालयीन छात्रों के द्वारा वंदना प्रस्तुत किया गया। इसके बाद सभी बच्चों का तिलक लगाकर पुस्तक वितरण किया गया। सबको मिठाई बांटकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर संचालक सत्यभामा सुचित बागे ने बधाई देते हुए कहा कि पुराने बातें को भुलाकर मन लगाकर पढ़ाई करें। 

क्योंकि आज का समय कम्पीटेशन है इस अवसर को न गंवाएं। स्कूल प्राचार्य आर एन साहू ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। शिक्षा के माध्यम से ही इंसान सफलता को प्राप्त करता है। साथ में शिक्षक आर एस बान्धेय, चेम प्रकाश साहू, प्रमोद झा, पुरंदन बैस, विक्रम साहू, राकेश साहू, त्रिवेणी ध्रुव, वेणु सुधा साहू, टोमीन साहू एवं नीता गुप्ता सभी स्कूल स्टाफ मौजूद रहे। उक्त जानकारी एन डी चन्द्राकार सर ने दी।

      संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top