हजारों की संख्या में उमड़े नगर व क्षेत्रवासी, रामरस की गंगा में डुबे भक्त

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- नीलम फ्रेंड्स क्लब के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय श्रीरामकथा का आज भव्य शुभारंभ हुआ । सुबह से ही भक्तों में हर्षोल्लास का वातावरण छाया हुआ था। धुमाल की धुन से सजे विशाल शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली गई। पहले दिन कथावचन का सानिध्य पाने पुरानी मंडी प्रांगण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उमड़े। मधुर संगीत से सजे इस मनभावन आयोजन में आस्था चरम पर रही।

        बुधवार को प्रारम्भ हुए श्री रामकथा एवं रुद्राभिषेक के तहत आज सुबह नगर की आराध्य देवी मां चंडी मन्दिर में आयोजको द्वारा पूजा अर्चना कर बाजे-गाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। जो कि थाना चौक, पुराना बाजार , सरोजनी चौक ,कारगिल चौक होते हुए तहसील रोड़, सिरसा चौक,सूर्य नमस्कार चौक से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची।

               इस दौरान रथ में सवार रामकथा वाचक जगतगुरु रामस्वरूपचार्य महाराज ने श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। चौक-चौराहों पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर कलश व शोभायात्रा का स्वागत किया गया।कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top