किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में मेरी माटी मेरा देश के तहत एनएसएस इकाई द्वारा वृक्षारोपण

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- नगर की शैक्षणिक संस्था किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में एनएसएस ईकाई द्वारा मेरी माटी मेरा देश के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में व एनएसए ईकाई के बच्चों सहित शिक्षक स्टॉफ ने विद्यालय प्रांगण में फलदार-फूलदार व छायादार पौधों का रोपण किया व पर्यावरण के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पेड़-पौधों के संरक्षण पर बल दिया।

       तदुपरांत मंचीय कार्यक्रम में कारगिल विजय दिवस के वीरों का अभिनंदन करते हुए अमर शहीदों को याद करते हुए व्याख्यान माला का आयोजन हुआ जिसमे आमंत्रित अतिथि कुरुद निवासी भूतपूर्व सैनिक खूबलाल नाग ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए देश सेवा में सैनिकों के महत्व व विशेषताओ का वर्णन किया।साथ ही आमंत्रित अतिथि अंशुमन मिश्रा ,सेवानिवृत्त शिक्षक केएल कौशिक,विद्या किरण शिक्षण समिति अध्यक्ष गोविंद मगर,सचिव गोपाल मगर ,प्राचार्य अंकिता सिंह ने भी बच्चों को सम्बोधित कर एनएसएस के महत्व व अमर शहीदों की गौरव गाथा का वर्णन कर देश सेवा के लिए सेना के क्षेत्र में कैरियर बनाने से जुड़ी विशेषताएं प्रस्तुत की।संचालन पोषण साहू व आभार प्रदर्शन एनएसएस प्रभारी बीआर साहू ने किया।इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक स्टॉफ व एनएसएस के स्वयंसेवक विद्याथी गण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top