यूनिक रीड इंग्लिश स्कूल सेमरा में हर्षोल्लास के साथ मना हरेली पर्व

Pradeep Ganjeer
0



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- यूनिक रीड इंग्लिश स्कूल सेमरा में पूरे उमंग और उत्साह के साथ छत्तीसगढ़ का प्रथम पारम्परिक पर्व हरेली मनाया गया।

           कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिभावक खेमिंन यादव सिहावा और प्रभु लाल देवांगन सेमरा ने दीप प्रज्ज्वलित व पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी के साथ कृषि उपकरण एवम गेड़ी का पूजा अर्चना किया गया,बच्चों ने पौधारोपण किया। गेड़ी दौड़ स्पर्धा हुआ । हल बैल एवम किसान का झांकी प्रस्तुत किया गया।  प्रधान पाठक पवन गुरु ने कृषि उपकरण के पूजा का महत्व बताया, शिक्षक देवी लक्ष्मी ने औषधि पौधो के बारे में जानकारी दी साथ ही सरोजनी, ओमिन एवम सोहाद्र मेम ने गीत प्रस्तुत किये। भानु जी, मनीष जी एवम गिरधर जी ने मानव जीवन में वृक्ष एवम् पौधो का महत्व बताते हुए बच्चों को खेत में धान रोपाई से अवगत कराया गया, प्री प्रायमरी बच्चों ने विभिन्न पेड़ पौधो का सुंदर ड्राइंग भी प्रस्तुत किया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top