कुम्हार समाज को 10लाख ईट निर्माण पांच एकड़ भूमि व परिवहन की छूट आगामी चुनावी घोषणा पत्र में हो शामिल - सन्तोष प्रजापति

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरुद:- प्रजापति कुम्हार समाज कुरूद के पूर्व अध्यक्ष सन्तोष प्रजापति ने कहा कि कुम्हार समाज अपना पैतृक कार्य "ईट निर्माण" कार्य करते हुए अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। हम सभी कुम्हार समाज के लोगों को गौण खनिज नियम 1996 के धारा 3‌/1/ के तहत 10 लाख ईट का राज्य पत्र में छूट का उल्लेख है। वर्तमान में निर्माण एवं परिवहन में अनेक बाधाएं हो रही है।जिन ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्र में दस से पंद्रह परिवार निवासरत है,उन जगहों पर पांच एकड़ जमीन जीवन यापन के लिए दिया जाए कुम्हार समाज के लोगों को मेरा सरकार से विनम्र निवेदन है कि आगामी विधानसभा के चुनावी घोषणापत्र में इन मांगों को शामिल किया जाए।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top