मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता और हरियाणा के नूह में कावड़ियों पर हुई पत्थरबाज़ी के विरोध में मसीही समाज उतरा सड़को पर,, शांति जुलूस निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन,

Ravi kumar
0

भिलाई:- विगत 2 महीनों से मणिपुर में हो रहे हिंसा,महिलाओ के साथ अत्याचार और हरियाणा के नूह में विगत दिनों हुए कावड़ियों के जत्थे पर कट्टरवादियो द्वारा किये गए पत्थरबाज़ी के विरोध में भिलाई सेक्टर 6 में मसीह समाज ने आज मोमबत्ती हाथो में लेकर शांति जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज करवाया,,,इस अवसर पर हज़ारो की संख्या में मसीही समाज के लोगो ने अपने हाथों में मोमबत्ती और मोबाइल में टोर्च जलाकर मणिपुर में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर अपना रोष प्रकट करते हुए केंद्र सरकार से न्याय करने की अपनी मांग रखी,,,

इस शांति जुलूस के जरिये मसीही समाज के लोगो ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि कट्टरपंथी या कट्टरवाद कही भी किसी भी तरीके से सही नही है,,मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए बर्बरता और हरियाणा में हुए कावड़ियों के जत्थे पर हुए हमले में मसीही समाज इन कृत्यों की कड़ी भर्त्सना करता है और ऐसा कृत्य करने वाले लोगो को कड़ी से कड़ी सजा देकर न्याय करने की अपनी प्रमुख मांग भी करता है,,

इस शांति जुलूस में शामिल सैकड़ो युवाओ ने "हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई,आपस में है सब भाई भाई" का नारा देकर आपसी भाई चारे,सदभावना का संदेश देते हुए देश मे शांति बनाये रखने की मांग भी भारत के  राष्ट्रपति व केंद्र सरकार से की,,,

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top