छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
मुकेश कश्यप धमतरी:- विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोपालपुरी का युवक योगेंद्र गंगवीर अपनी गायन कला माध्यम से दूरदर्शन रायपुर में अपनी प्रस्तुति दे रहा है, बता दें ग्राम गोपालपुरी धमतरी विधानसभा के अंतर्गत आने वाला आश्रित ग्राम हैं जहां की जनसंख्या बहुत कम है ऐसे में यहां के छोटे किसान परिवार का युवा प्रसिद्ध चैनल दूरदर्शन में अपनी कला को बिखेरना अपने आप मे सुखद अनुभव क्षण प्रदान करता है साथ ही ग्रामीण जनों में भी युवा की इस प्रतिभा को लेकर उत्साह का माहौल है।
योगेंद्र गंगवीर ने स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के लिए देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दूरदर्शन रायपुर में दिया, जिसका प्रसारण स्वतंत्रता दिवस के दिन दूरदर्शन चैनल में किया जाएगा, इसके पूर्व पिछले माह में आकाशवाणी रायपुर में भी छत्तीसगढ़ की संस्कृति के ऊपर, अपनी बात रखने का मौका योगेंद्र को मिला था। इस देशभक्ति गीत की रचना छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. चित्तरंजन कर के द्वारा किया गया। जिसमे विशेष सहयोग के रूप में डॉ.विभाषा मिश्र का सानिध्य प्राप्त हुआ। देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति के लिए -(डॉ. विभाषा मिश्र, शकुंतला, अपूर्वा,पुष्पा पटेल ,वैभवी, मयंक शामिल हुए।


