मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक का सम्मान

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरूद:- आजादी का अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को ग्राम पंचायत भुसरेंगा में ग्राम पंचायत प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया एवं नेहरू युवा केंद्र के युवा मंडल के द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत गांव की मिट्टी अमृत कलश में रखा गया। एवं भारत सरकार द्वारा चलाए गए अभियान के अंतर्गत 75 पौधे रोपे गए । एवं अपने देश की सुरक्षा एकता व अखंडता का शपथ लिया गया। इस अवसर पर (श्रीनगर से)रिटायर्ड सैनिक विद्या कुमार साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही जिन्होंने देश की सेवा के लिए छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को प्रेरित किया अपने जीवन के अनुभव सुनाएं ग्राम पंचायत के सरपंच पुष्पा चंद्राकर ने भी उपस्थित जनों को संबोधित किया एवं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

ग्राम पंचायत के सचिव तामेश्वर साहू ने कार्यक्रम का संचालन किया इसके पश्चात हाई स्कूल परिसर में ग्राम पंचायत ग्राम वासियों व छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों के सहयोग से वृक्षा रोपण किया गया इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र संगठन से पेमेंद्र निर्मलकर सरपंच प्रतिनिधि जीतपाल चंद्राकर शिक्षाविद पी आर गनबेर ,पंचगण उदय राम साहू, पन्नालाल ध्रुव, धर्मेंद्र निर्मलकर, रमनलाल ध्रुव, हेम केश्वरी ध्रुव ,राधिका यादव ,सोहद्रा बाई साहू, पुना बाई साहू, हाई स्कूल के प्राचार्य सुनीता कोसरिया, यशवंत सिन्हा ,लता देवांगन, उत्तरा कुमार कोसरिया, गीता साहू, यामिनी देवांगन एवम ग्रामीण नागरिक बहुत संख्या में उपस्थित रहे|

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top