छत्तीसगढ़ कौशल समाचार
धमतरी:- इस अवसर पर बच्चों ने राधा कृष्ण, रुक्मणी, मीरा, बलराम, सुदामा बनकर कई प्रकार की झांकियां निकाली !प्री प्राइमरी के बच्चे राधा कृष्ण के वेशभूषा में वही प्राइमरी के बच्चे गोपी गोपियां बनकर पूरे विद्यालय प्रांगण को गोकुलधाम बना दिए! प्रधान पाठक पवन कुमार साहू ने बच्चों को श्री कृष्ण की बाल लीला से अवगत कराए! इधर युरेस बेलरगांव में शिक्षक अजय डेविड,गौतम दास मानिकपुरी, ममता साहू ,उर्वशी साहू ,रितु बाला कौशिक के विशेष योगदान से बच्चे दही लूट, मटका फोड़ ,राधा - कृष्ण डांस, किए! साथ ही सुदामा -कृष्ण मैत्री, मीरा -भजन ,रुक्मणी- एवं सत्यभामा की कथा का झांकियां प्रस्तुत हुआ! दोनो विद्यालय परिसर में धार्मिक भावना का उन्माद रहा,बच्चों में काफी हर्षों उल्लास देखने को मिला।


