शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल समाचार 

मुकेश कश्यप कुरुद:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघा में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों में साक्षरता का संदेश दिया गयाा, साथ ही विभिन्न गतिविधि पोस्टर पेंटिंग साक्षरता पर नुक्कड़ नाटक,प्रहसन साक्षरता पर माडल एवं रैली निकाल कर रैली के माध्यम से साक्षरता दिवस मनाया गया, जिसके द्वारा संदेश दिया गया कि बेटी हो या बेटा दोनों को है पढ़ाना कोई किसी से कम नहीं दोनों को है आगे बढ़ाना, साक्षरता ही सिंगार हमारा वरना व्यर्थ है जीवन सारा, हर घर में यह दीप जलाओ अपने बच्चों को पढ़ाओ, पढ़ाई और किताबों से प्यार करो जीवन अपना उद्धार करो आदि नारे के के माध्यम से साक्षरता का संदेश दिया एवं लोगों को साक्षर करने की शपथ दिलाई गई  जिसमें कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पुस्तकालय प्रभारी श्रीमती विद्या साहू के द्वारा आरंभ की गई. संपूर्ण कार्यक्रम गतिविधि में प्राचार्य एसके साहू रेड क्रॉस काउंसलर अवध राम साहू स्कूल स्टाफ कीर्तिलता साहू अमितकंवर, प्रीतम साहू, भावना चावड़ा, दिलीप कुमार साहू, टुकेश्वरी ,जयंत कुमार साहू किरण साहू दीपेश कोसरिया एन के बनपेला एवं शिखा ललित तृप्ति जागृति नीलम ग्रुप, खिलेश्वरी ग्रुप ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला समस्त छात्र छात्राओं का भरपूर सहयोग रहा l

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top