शासकीय प्राथमिक शाला बेलभाठा में मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल समाचार 

अभनपुर:- शासकीय प्राथमिक शाला बेलभाठा, संकुल गिरोला विकासखंड अभनपुर, जिला रायपुर में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया जिसमें प्रथम दिवस शपथ समारोह रखा गया। सभी बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया तथा बताया गया कि अपने स्कूल, घर के आस-पास, घर, सड़क एवं चौक चौराहा को हमेशा स्वच्छ रखना है। इसके उपरांत अपने स्वयं की भी साफ-सफाई को ध्यान में रखना है प्रतिदिन साफ-सुथरे कपड़े पहनने जैसे सभी प्रकार की सेनेट्रेशन एवं हाइजीन की जानकारी योगेश साहू शिक्षक ने देते हुए बच्चों को शपथ दिलाया।

इस अवसर पर श्रीमती हुलेसा देवांगन प्रधान पाठक, श्रीमती दीपा ध्रुव शिक्षिका, छात्र अध्यापक कुमारी लिलिमा, कुमारी योगिता, कुमारी दीपा निषाद, कुमारी प्रियंका उपस्थित रहे। स्वच्छता पखवाड़ा के दूसरे दिन बच्चों को हाथ धोने का तरीका बताया। तथा हाथ कब-कब धोने चाहिए इसके बारे में बताया। साथ ही बच्चों को स्मार्ट टीवी के माध्यम से स्वच्छता संबंधी मोटिवेशनल वीडियो दिखाया गया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top