रेन्बो इंग्लिश मिडियम स्कूल करेली छोटी मेघा में राधा कृष्ण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और दही हांडी मटका फोड़ कार्यक्रम आयोजित

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल समाचार 

कुरुद:- हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों में कृष्ण जन्माष्टमी का खास महत्व बताया गया है, जिसे गोकुल अष्टमी भी कहा जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण ने भगवान विष्णु के आठवें अवतार के रूप में जन्म लिया था। भगवान कृष्ण को उनके नटखट बाल अवतार में पूजा जाता है, इसलिए उन्हें नंदगोपाल भी कहा जाता है ! 

इन्ही धार्मिक महत्व की जानकारी देने और बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़कर रखने हेतु रेन्बो इंग्लिश मिडियम स्कूल करेली छोटी, मेघा में राधा कृष्ण फैंसी ड्रेस और दही हांडी मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से बच्चों को भगवान कृष्ण के बाल नटखट लीलाओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर बच्चे राधा और कृष्ण के मनमोहक परिधान में सज धजकर पंहुचे थे।

      आयोजन स्कूल के डायरेक्टर पारख दास मानिकपुरी के मार्गदर्शन में प्रबंधक साधना साहू एवं प्राचार्य दीप्ति मानिकपुरी द्वारा आयोजित करवाया गया जिसमें, डामिन साहु, लिलेंद्र साहू, खिलेश्वरी साहू, रविशंकर साहु, छबिला साहू, माधुरी निषाद, केशन निषाद आदि शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top