राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था स्वच्छ भारत - कविता योगेश बाबर

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म जयंती के अवसर पर रुद्रेश्वर मंदिर परिसर रुद्री में सखी वन स्टॉप सेंटर एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ मराठा समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश अध्यक्ष व सभापति वन ज़िला पंचायत श्रीमति कविता योगेश बाबर के नेतृत्व में समाज की सदस्यों ने श्रमदान करके सफ़ाई अभियान में योगदान दिया राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी का सपना था स्वच्छ भारत उनकी सोच में ये बात थी कि यदि अपना देश स्वच्छ रहेगा तो इस स्वच्छ देश में स्वच्छ विचारधारा के लोग विकसित होंगे तभी यह देश विकास की राह पर अग्रसर होगा उनकी सोच को साकार करने में समय समय पर मराठा समाज धमतरी की महिलाओं ने परिसर में साफ़ सफ़ाई में अपनी हिस्सेदारी दी चूकी वहाँ पर पूर्व में गणेश विसर्जन का कार्यक्रम हुआ था।

जिसके तहत परिसर में गंदगी का आलम था जिसकी सफ़ाई की गई व महात्मा गांधी जी के संदेश का वाचन भी किया गया श्री मति बाबर ने वहाँ उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाएंगे तो हमारा विचार व्यवहार व हमारा व्यक्तित्व निखरेगा और स्वच्छता एक ऐसी चीज़ है जिसे अपनाकर हम निरोगी काया धारण कर सकते हैं कार्यक्रम के इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मराठा समाज की पदाधिकारी भावना घोरपड़े नीलू पवार पार्षद मराठा पारा वार्ड रानी सावंत अलका बाबर एवं आकाश ग़ोलछा सचिव जैन समाज व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमिटी धमतरी शहर युवा नेता आशुतोष खरे सखी वन स्टाफ़ सेंटर की प्रशासक उषा ठाकुर अनामिका शर्मा महिला संरक्षण अधिकारी एवं पूर्व सैनिक परिषद के सदस्य देना आर सेटी की कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रम दानी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top