थाने के अंदर गुंडागर्दी करने वाले पार्षद अभय सोनी और उसके बेटे अमन सोनी के खिलाफ एक्शन मोड में पुलिस,,, मारपीट के धाराओं समेत धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ पार्षद और पुत्र के ऊपर एफ आई आर,,, बाप बेटे हुए शहर से फरार

Ravi kumar
0

 

भिलाई:- थाने के अंदर गुंडागर्दी कर सिख समाज के व्यक्ति के साथ मारपीट करने वाले पार्षद अभय सोनी और उसके बेटे अमन सोनी के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में आ गयी है,, पगड़ी निकालने के मामले में पुलिस ने 295 A समेत अन्य मामलों में भिलाई नगर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है,, वही मामला दर्ज होते ही पार्षद अभय सोनी उसके बेटे अमन सोनी और उसके साथी शहर से फरार हो गए ,,


 भिलाई नगर पुलिस सरगर्मी से आरोपियों की तलाश कर रही है,,आपको बता दे कि देर रात सिख समाज से आने वाले सतपाल सिंह के ऊपर वार्ड 64 सेक्टर 10 के पार्षद अभय सोनी और उसके पुत्र अमन सोनी अपने साथियों के साथ मिलकर सेक्टर 6 थाने में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया था जिसके बाद से ही सिख समाज के कई लोगो का आना थाने में शुरू हो गया था,,वही पुलिस थाने में पुलिसकर्मियों के सामने ही मारपीट होने से पुलिस प्रशासन पर ही कई सवालिया निशान उठने लग गए है,,,




Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top