ग्राम सेमरा बी में हुआ शांतिपूर्ण मतदान

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ कौशल न्युज

धमतरी:- ग्राम सेमरा (बी) मतदान में 86.76 प्रतिशत मतदान हुआ। ग्रामीण युवाओं के सामूहिक प्रयास से लोगो को लोकतंत्र का महापर्व मतदान के लिये प्रेरित किया गया। मतदान केंद्र में दिव्यांग जनों के लिए व्हील चेयर व वृद्धजनों के लिए साधन उपलब्ध होने के साथ उनके सहयोग के लिए वालंटियर मौजूद थे।

वात्सल्य सृजन यूथ ऑर्गनाइजेशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष यशपाल साहू, भूपेंद्र साहू एवं स्वामी विवेकानंद आदर्श युवा समिति से लोचन पटेल, भूपेंद्र साहू, देवेंद्र साहू, जनक निषाद, गजेंद्र साहू, शत्रुहन राजपूत, राजा राजपूत, कमल कांत साहू व वरिष्ठ जनों में तेजराम चंद्राकर, केशव साहू, यादराम साहू, रामनारायण साहू सहित ग्रामीण जनों ने अपने मत का प्रयोग किया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top