बच्चों की प्रतिभा को सामने लाने हुए विभिन्न आयोजन

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप दुर्ग:- शा. क. पू. मा. शाला कुम्हारी जिला- दुर्ग में "छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस " के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी छत्तीसगढ़ महतारी" विषय पर फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता तथा छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रदर्शित करती लोकगीतो पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राए उत्साहपूर्ण सम्मिलित हुए एवम छत्तीसगढ़ की संस्कृति से रूबरू हुए। साथ ही "शाला सुरक्षा कार्यक्रम" के अंतर्गत "अंधविश्वास उन्मुलन " विषय पर शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्राओं द्वारा नाटक का मंचन किया गया एवं लोगों को व समाज को अंधविश्वास से मुक्त रखने हेतु संदेश दिया गया एवम संकल्प लिया गया। 

इस पूरे आयोजन में प्रधान पाठक श्रीमान पी. एम. चंद्राकर एवम समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top