भाजपा प्रत्याशी रंजना साहू को मिल रहा मतदाताओं का भरपूर समर्थन

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

धमतरी:-  भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कल डोर टू डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं से जीत की आशीर्वाद लिया। शहर के वार्डो में आमापारा वार्ड, साल्हेवार पारा वार्ड, मोटर स्टैंड वार्ड, रिसाईपारा वार्ड, मकेश्वर वार्ड में दौरा किया जहां मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में वोट मांगा। उन्होंने कहा कि वार्ड के प्रत्येक मोहल्ले में विकास पहली प्राथमिकता रहेगी। 

 आवास, सड़क, बिजली पहली प्राथमिकता होगी। सबके साथ मिल जुलकर विकास की गति को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही लोगो में काफी उत्साह नजर आया है। शहर के मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top