Kurud news: कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्जा होगी माफ - रमेश पांडेय

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

कुरुद:- सोसायटी में किसानों का धान खरीदी 01नवम्बर को चालू हो गया है जहाँ किसानों से बिना रोक टोक से पर्याप्त मात्रा में धान खरीदी की जा रही है प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस रमेश पांडेय ने कहा कि धमतरी जिले में 55लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है किसानों की सुविधाओं का ध्यान रख टोकन सिस्टम से धान खरीदी की जा रही है वर्तमान में किसानों का कर्जा सोसायटी द्वारा वसूला जा रहा है जो कि नियमतः सही है।

             पांडेय जी ने बताया कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों से वसूला गया कर्जा की राशि उनके खाते में वापस हो जाएगी और जो कर्जा है उसे माफ किया जाएगा। भाजपा इस विषय को लेकर किसानों में अफवाह फैला कर लाभ लेना चाहती है। जबकि श्री भूपेश बघेल जी ने इस विषय को पहले ही क्लियर कर दिया है कि पहले कर्जा का पैसा वसूला जाएगा उसके बाद सरकार कर्जा माफ कर वसूली की गई राशि को किसानों के खाते में वापस किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top