अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 8 फरवरी से 21 मार्च तक

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

रायपुर:- सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार 8 फरवरी 2024 से इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinind ianarmy. nic.in पर अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की जा सकती है। यह ऑनलाइन प्रक्रिया 21 मार्च तक चलेगी अग्निवीर पुरुष, जनरल ड्यूटी , तकनीकी, क्लर्क ,ट्रेड्समैन दसवीं, ट्रेडमैन आठवीं, अग्नि वीर महिला ,नर्सिंग असिस्टेंट एवं अन्य पदों पर नोटि फिकेशन जारी की गई है। जिसके लिए ऑनलाइन परीक्षा अप्रैल एवं मई के महीने में होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में अधिक से अधिक युवक एवं युवतियां भर्ती हो इसके लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा विभिन्न संस्थाओं में मार्गदर्शन सिविल लगाया जा रहा है। तथा विभिन्न जिलों में युवाओं को नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण दी जा रही है। 

           कमल विहार सेक्टर 13 रायपुर, अभनपुर, तिल्दा, भाटापारा, कोडागांव, कांकेर ,जगदलपुर एवं सरगुजा में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व सैनिकों द्वारा निशुल्क दी जा रही है। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल (डॉ) हरेंद्र त्रिपाठी एवं मीडिया प्रभारी पूर्व सैनिक योगेश साहू ने अधिक से अधिक भर्ती होने के लिए भर्ती की आवश्यक तैयारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए युवाओं से अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top