साहू समाज फिजूलखर्ची और आडम्बर से बचने के लिए अच्छा विकल्प आदर्श विवाह - राजेंद्र साहू

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

धमतरी:- शादियों का शुभ मुहूर्त आने के साथ ही समाज में शादी-विवाह का दौर चालू हो गया है। सामाजिकजन अपने पुत्र-पुत्री के लिए योग्य वर-वधु की तलाश कर विवाह रस्म पूरा करने के लिए जुट गए हैं। इस दौरान कुछ उच्च एवं सामान्य परिवार द्वारा अपने बेटे व बेटियों का विवाह संपन्न कराने मे दिखावा करते हुए अनेक फिजूलखर्ची व आडम्बर को अपनाते है, और अधिक खर्च होने से कर्ज में दबते जा रहे है।  

मीडिया से चर्चा में जिला साहू संघ धमतरी महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा कि समाज में लगातार नवाचार एवं बदलाव के साथ काम किया जा रहा है। विवाह के दौरान अधिकतर देखा गया है कि कुछ परिवार द्वारा अपने पुत्र-पुत्री के विवाह में बड़ी मात्रा में धनराशि खर्च कर विवाह संपन्न कराते है। इन अत्यधिक खर्चों को नियंत्रित करने जिला साहू समाज धमतरी के आव्हान पर समाज की तहसील, परिक्षेत्र और ग्रामीण इकाई द्वारा लगातार कार्यशाला का आयोजन कर आदर्श विवाह के लिए प्रोत्साहित कर आदर्श विवाह के महत्व को बताया जा रहा है। इससे हमारे समाज के सभी वर्गों को फायदा होगा।

जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा कि आगामी 11 फरवरी को जिला साहू संघ धमतरी के नेतृत्व व मार्गदर्शन मे परिक्षेत्र साहू समाज डोमा में आदर्श विवाह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। अब तक 17 जोड़ा का आदर्श विवाह मे पंजीयन किया जा चुका है। इस अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी आगमन हो रहा है। कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए परिक्षेत्र साहू संघ डोमा प्रहलाद साहू, योगेश्वर साहू, भीषम साहू, चंद्रकुमार साहू जोरशोर से तैयारियों में जुटा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top