राममय हुआ प्राचीन श्री राम मंदिर देखिए ..vidio ..

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ कौशल न्युज

कुरूद:- अयोध्या में आज प्रभु श्रीरामचंद्र जी की प्राणप्रतिष्ठा के कार्यक्रम का उत्साह पूरे देश में चरम पर है। कुरूद नगर में भी इसका उल्लास छाया हुआ है। लगभग सभी वर्गो द्वारा इस पुण्य तिथि पर विभिन्न आयोजन हो रहे है। पूरा कुरूद नगर भगवान श्रीराम चंद्र जी के भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है। भाजपा कार्यालय में जहां अयोध्या में हो रहे मुख्य कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई। वहीं प्राचीन श्रीराम मंदिर सहित लगभग कुरूद नगर के सभी मंदिरो में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए। लोगों का उत्साह चरम पर है। घरों और दुकानों में लोगों ने भगवा झंडा लगाकर अपनी आस्था प्रकट कर रहे है,वहीं भजन-कीर्तन ,हनुमान चालीसा ,रामभजन की गूंज चारों ओर महक रही है। आरती पूजन प्रसादी और भंडारा का आयोजन हो रहा है।

                  पूरा कुरूद आज राम जी के रंग में रंगा नजर आ रहा है।कुरूद नगर के स्वागत गेट से लेकर लगभग हर गली हर चौराहे पर भगवान श्रीराम चंद्र जी के रंग से सजा भगवा ध्वज नजर आ रहा है।द्वार-द्वार पर लोगों ने रंगोली से घरों को सजाया है।आज हर घर में दीपक की ज्योति सराबोर होगी। जय श्रीराम-जय श्रीराम की गूंज ओर छाई हुई है।लोग आज दीवाली जैसा वातावरण बनाकर प्रभु श्रीराम जी का स्वागत कर रहे है। वही बैड बाजे के साथ श्री राम सीता लक्ष्मण की झांकी नगर में निकाली गई सैकड़ो लोगों की भीड़ में बजे बजे के साथ लोग झूमते नजर आए।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top