धमतरी के हृदय स्थल घड़ी चौक में किया रंजना साहू ने ध्वजारोहण

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

धमतरी:- धमतरी शहर के हृदय स्थल घड़ी चौक में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, गणतंत्र दिवस के पूर्व सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया, तद्उपरांत गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू के करकमलों से राष्ट्रीय ध्वज की पूजा अर्चना के साथ ध्वजारोहण किए। श्रीमती साहू ने ध्वजारोहण करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दिए एवं कहा कि आजादी की के वीर शहीदों से देश आजाद हुआ और 1950 में देश के विद्वानों ने संविधान निर्माण करते हुए देश के नए अध्याय का शुभारंभ किए जो की स्मरणीय है, सदैव यह स्मरण भारत देश के संविधान नया इतिहास देश में लिखा जाएगा जो सदैव यादगार होगा। 

             इस अवसर पर ठा शशि पवार, चेतन हिंदूजा, नरेंद्र रोहरा, प्रकाश शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कैलाश सोनकर,विजय मोटवानी एनपी गुप्ता, प्रकाश शर्मा, कविंद्र जैन, डीपेंद्र साहू, केवल साहू, बीथिका विश्वास, चंद्रकला पटेल, नीतू त्रिवेदी, रितिक यादव, नम्रता पवार, सीमा चौबे, सरोज देवांगन, धनीराम सोनकर, भूपेश शाह, राजकुमार फूटान, विशाल त्रिवेदी, नील पटेल, अशोक सिंह, सुभाष चंद्राकर, रुखमणी सोनकर, सुरज शर्मा, वामन सिन्हा, लता सोनी, गायत्री सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top