17अप्रैल को सरकार ने सार्वजनिक अवकाश का किया ऐलान

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

रायपुर:- छत्तीसगढ़ सरकार ने रामनवमीं के मौके पर 17अप्रैल को प्रदेश सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल-कालेज और बैंक बंद रहेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। वहीं चेट्रीचंड महोत्सव के लिए भी सरकार ने 9अप्रैल को अवकाश घोषित किया है। हालांकि ये सार्वजनिक नहीं, बल्कि ऐच्छिक अवकाश होगा।

          इससे पहले रामनवमीं के मौके पर सामान्य अवकाश घोषित था। बैंक इम्पलाइज एसोसियेशन ने मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर सार्वजनिक अवकाश देने की मांग की थी। वहीं अब सरकार ने रामनवमीं पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top