बिहार में छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन जी को केबिनेट मंत्री बनने पर रंजना साहू ने दिए बधाई

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

धमतरी:- लोकसभा चुनाव को लेकर कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आहूत हुआ, बैठक में छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी श्री नितिन नबीन जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी का मार्गदर्शन मिला, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश सहप्रभारी श्री नितिन नबीन जी को पुष्प गुच्छ भेंट कर बिहार राज्य में भाजपा गठबंधन सरकार में केबिनेट मंत्री बनने पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने मंगलमय शुभकामनाएं दिए। 

          माननीय छत्तीसगढ़ प्रदेश सहप्रभारी श्री नितिन नबीन जी के मार्गदर्शन में पुन: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और अब आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के 11लोकसभा सीटों पर विजय श्री हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर मार्ग दर्शन दिए।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top