द्वितीय चरण अंतर्गत तीन लोकसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे अभ्यर्थी

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ कौशल न्युज

रायपुर:- नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए कुल 18 नामांकन पत्र। पहले चरण के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि आज बुधवार शाम तक थी।

दोपहर तक कुल 5अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था जो अंतिम समय तक बढ़कर संख्या 12पहुंच गई थी। बता दें कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण में चुनाव होना है। इसके लिए BJP से महेश कश्यप ने नामांकन फार्म भरा है। RJP से सिंह बघेल ने नामांकन दाखिल किया है। BSP से आयतुराम मंडावी, हमर राज पार्टी से नरेंद्र बुरका ने नामांकन भरा है। हालांकि BJP और कांग्रेस के प्रत्याशी आज नामांकन दाखिल करेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत द्वितीय चरण के लिए 28 मार्च 2024 गुरुवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। द्वितीय चरण में महासमुंद,कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिये अभ्यर्थी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

द्वितीय चरण अंतर्गत नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2024 है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल को होगी। नाम वापस की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2024 है। द्वितीय चरण के लिए मतदान तिथि 26 अप्रैल 2024 है।

लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 18 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। प्रथम चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को होगी। नाम वापसी की तिथि 30 मार्च 2024 है। प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top