नजूल शिविर में 5 लाख 95 हजार 168 रूपये की गई वसूली

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देशानुसार धमतरी नगर क्षेत्र के अंतर्गत नजूल प्रकरण (फ्री होल्ड, नवीनीकरण, शिकायत आवेदन के सबंध में) नजूल भू-भाटक, पर्यावरण उपकर, अधोसंरचना उपकर, पिछला बकाया व अर्थदण्ड की राशि की वसूली/नजूल से संबंधित आरआरसी की वसूली अन्य विविध वसूली के लिए प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक शिविर आयोजित किया जा रहा है। नजूल अधिकारी ने बताया कि 28 जून को पुराना मंडी सुंदरगंज वार्ड में आयोजित शिविर में 5 लाख 95 हजार 168 रूपये की वसूली की गई। 

         इस शिविर में बठेना वार्ड, औद्योगिक वार्ड, सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड, आमापारा वार्ड, मोटर स्टैंड वार्ड, बनियापारा और सदर उत्तर वार्डवासी शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top