स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी पहुंचे शाला प्रवेशोत्सव में

Pradeep Ganjeer
0

 



छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- सचिव स्कूल शिक्षा विभाग श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी आज जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने धमतरी विकासखण्ड के ग्राम दरबा, छाती और बठेना स्थित स्कूलों का मुआयना किया तथा यहां आयोजित शाला प्रवेशोत्सव शामिल हुए। 

         श्री परदेशी ने बच्चों से रू-ब-रू चर्चा कर उनसे परिचय लिया और अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संचालक लोक शिक्षण सुश्री दिव्या मिश्रा, संयुक्त संचालक श्री राकेश पाण्डेय, उप संचालक श्री चावरे सहित जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी.आर.जगदल्ले और संबंधित स्कूलों के शिक्षक, विद्यार्थी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top