रमेन डेका बने छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल, 9 राज्यों के गवर्नर बदले

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

रायपुर:- शनिवार देर रात देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है. रमेन डेका छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे. वह विश्व भूषण हरिचंदन की जगह लेंगे. वहीं बीजेपी नेता संतोष गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है. जबकि सिक्किम में भाजपा के दिग्गज नेता ओमप्रकाश माथुर को राज्यपाल नियुक्त किया गया है।राष्ट्रपति भवन से जारी आदेश के मुताबिक, रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसी तरह सीएच विजयशंकर को मेघालय, जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना, ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम, संतोष कुमार गंगवार को झारखंड, सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र, गुलाबचंद कटारिया को पंजाब और लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल बनाया गया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top