कलेक्टर जनदर्शन में मिले 99 आवेदन

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- शासन की मंशानुरूप आमजनों की समस्या, शिकायत और मांगों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टोरेट में जनदर्शन का आयोजन हर सोमवार को किया जाता है। आज आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री जी.आर.मरकाम ने जिले के वनांचल एवं दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्या, शिकायत और मांगों को गंभीरता से सुना और उन पर कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 

      आज आयोजित जनदर्शन में प्रमुख रूप से भूमि आबंटिन कराने, मनरेगा कार्य की मजदूरी दिलाने, आवास स्वीकृत करने, अवैध कब्जा हटाने, पेंशन योजना का लाभ दिलाने संबंधी कुल 99 आवेदन प्राप्त हुए।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top