Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्राम बैहार को नगर पालिका वार्डो के परिसीमन से अलग रखने की मांग को लेकर SDM पुष्पेंद्र शर्मा को सौंपे ज्ञापन

  छत्तीसगढ कौशल न्युज  आरंग: - ग्रामीण एकता युवा संगठन मण्डल बैहार ने आरंग SDM पुष्पेंद्र शर्मा को एक ज्ञापन सौंप कर ग्राम पंचायत बैहार को न...

 

छत्तीसगढ कौशल न्युज 

आरंग:- ग्रामीण एकता युवा संगठन मण्डल बैहार ने आरंग SDM पुष्पेंद्र शर्मा को एक ज्ञापन सौंप कर ग्राम पंचायत बैहार को नगर पालिका के हो रहे वार्डो के परिसीमन से अलग रखने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि आरंग नगर पालिका में (इंदिरा गांधी वार्ड व राजीव गांधी वार्ड 16-17) ग्राम पंचायत बैहार को शामिल किये जाने के विरोध में शासन के विरुद्ध हाईकोर्ट बिलासपुर में cnr: cghc010230062024 दिनांक 08/07/ 20 24 से प्रकरण दर्ज है।

        आपको बता दे की ग्राम पंचायत बैहार को आरंग नगर पालिका में शामिल किये जाने हेतु अधिसूचना राजपत्र क्रमांक 92 रायपुर बुधवार दिनांक 23 फरवरी 2022 फाल्गुन 04 शक 1943 को जारी किया गया था। जिसके बाद पंचायत के संपत्तियों का हस्तानांतरण करते हुए ग्राम पंचायत बैहार को 02 वार्डो में विभक्त करते हुए उसका संचालन और देख रेख नगर पालिका परिषद आरंग द्वारा किया जा रहा है।

No comments