कौशल प्रशिक्षण प्रदाय करने शिविर 3 अगस्त को

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बसाहट के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित करने हेतु आगामी 3 अगस्त को मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भवन बेलोरा और बिरझुली में शिविर का आयोजन किया जाएगा। सहायक परियोजना अधिकारी, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी ने बताया कि सुबह 11 बजे से ग्राम पंचायत भवन बेलोरा और दोपहर 3 बजे से बिरझुली में शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिवों को शिविर में अधिक से अधिक युवाओं को शामिल करना सुनिश्चित करने कहा है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top