कलेक्टर जनदर्शन में मिले 137 आवेदन

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

धमतरी:- शासन की मंशानुरूप आमजनों की समस्या, शिकायत और मांगों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टोरेट में जनदर्शन का आयोजन हर सोमवार को किया जाता है। आज आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर श्री विनय पोयाम ने जिले के वनांचल एवं दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्या, शिकायत और मांगों को गंभीरता से सुना और संवेदन शीलता से उन पर कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 

आज आयोजित जनदर्शन में प्रमुख रूप से भूमि आबंटिन कराने, आवास स्वीकृत करने, अवैध कब्जा हटाने, पट्टा प्रदाय कराने, फसल क्षतिपूर्ति दिलाने, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने सहित विभिन्न पेंशन और श्रम कार्ड बनाने संबंधी कुल 137 आवेदन प्राप्त हुए।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top