कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने सुनीं लोगों की समस्या, शिकायतें और मांग...जनदर्शन मिले 68 आवेदन

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- कलेक्टोरेट में आज साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने लोगों की समस्या, शिकायत और मांगों को जिले के वनांचल एवं दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों से सुनीं। उन्होंने लोगों की समस्या, शिकायत और मांगों को गंभीरता से सुना और संवेदनशीलता से उन पर कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 

         आज आयोजित जनदर्शन में प्रमुख रूप से नामांतरण, शिक्षक की व्यवस्था करने, रेत उत्खनन की जांच करने, अतिक्रमण हटाने, राशन कार्ड बनाने, नक्शा खसरा उपलब्ध कराने, पट्टा प्रदाय कराने, कलेक्टर दर पर नौकरी दिलाने, हाथियों द्वारा फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने, त्रुटि सुधार इत्यादि संबंधी कुल 68 आवेदन प्राप्त हुए।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top