ग्राम बगौद भाटापारा में पानी की समस्याएं से जूझ रहे हैं लोग जनप्रतिनिधि मौन...?

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

कुरूद:- जी हम आपको बता दें कि कुरूद विधानसभा के ग्राम पंचायत बगौद (भाठापारा) बस्ती में लगभग 300 मकान है और जहा पानी की हमेशा समस्या बने रहते हैं यहाँ पानी ही नही हर सुविधा से वंचित है वहीं ग्रामीण ईश्वर साहू ने बताया कि पानी के समस्याओं के लिये ग्राम पंचायत अपने ज़िम्मेदारी से पीछे हट रहे है और नही ही स्थानीय नेता ध्यान देते है सिर्फ और सिर्फ कार्यक्रमों में बंदन चंदन में दिखाई देते है। ग्राम बगौद में बरसात के दिनों में पानी नहीं मिल पा रहे हैं तो गर्मी को दिनों में तो बूंद बूंद के लिए दरबदर भटकना पड़ता है। 

   जहा भाटापारा बगौद के लिए के एक बड़ी समस्याएं व चुनौती बनी हुई हैं जिससे ग्राम के सरपंच व मुख्या मौन साधे बैठे है। अब  भाटापारा पानी की समस्या भगवान भरोसे हो गया है। तथा यह जानकारी ईश्वर साहू, मेशकुमार पटेल ऐतराम पटेल, रोशन साहू, बोधन साहू, मनहरण यादव, संतोष निर्मलकर, कमल निषाद, मोहन निषाद, रोशन पटेल , लिकेश्वर साहू, बुधराम साहू , हिरामन यादव एवम समस्त मोहल्ले वासी भाठापारा ने दिए।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top