विधायक कुरूद श्री अजय चंद्राकर बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में हुए शामिल

Pradeep Ganjeer
0



छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- स्वच्छ भारत मिशन 2024 के तहत जिले में लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन्हीं कार्यक्रमों की कड़ी में आज स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत नगर पंचायत कुरूद स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम में "स्वच्छ खेल प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक कुरूद श्री अजय चंद्राकर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ, बीएमओ, सीईओ, बीईओ, नगर पंचायत अध्यक्ष, उप अभियंता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। गौरतलब है कि कार्यक्रम के अन्तर्गत फुटबॉल, हैंडबॉल, दौड़ इत्यादि खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खेल के बाद खिलाडियों को विधायक श्री चंद्राकर ने पुरस्कार वितरण एवं 'स्वच्छता ही सेवा' टी शर्ट वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता की शपथ ली गई।

     बता दें कि जिले में स्वच्छता ही सेवा के तहत जहां जलाशयों और विभिन्न स्थानों की साफ सफाई की जा रही है, वहीं जल जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरुक करने आगामी 5 और 6 अक्टूबर को रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में जल जगार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top