नगर पंचायत कुरूद स्थित गणेश पंडालों में लगाए गए पोस्टर्स...प्लास्टिक एवं पाॅलीथिन का उपयोग नहीं करने की गई अपील

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के जरिए लोगों को साफ-सफाई व स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान पेयजल स्त्रोतों, तालाबों, नहरों, सार्वजनिक स्थानों, गार्डनों इत्यादि में सामुहिक तौर पर साफ-सफाई की जा रही है। इसमें जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक, सामाजिक और स्वयं सेवी संस्थान के प्रतिनिधि सहित स्कूल एवं काॅलेजों के विद्यार्थी भी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। 

      इन्हीं सभी कार्यक्रमों में नगर पंचायत कुरूद स्थित गणेश पंडालों में प्लास्टिक एवं पाॅलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील संबंधी पोस्टर्स चस्पा किए गए। पोस्टर्स के जरिए नगर पंचायत कुरूद द्वारा लोगों से अपील की गई है कि प्लास्टिक डिस्पोजल का उपयोग नहीं करें, घरों एवं दुकानों में उपयोग विहीन प्लास्टिक एवं पाॅलीथिन को स्वच्छता दीदियों को ही दें नालियों में नहीं फेंके।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top