मर्यादा पुरसोत्तम श्री राम नें वेदो और मर्यादा का पालन करते हुए सुखी राज्य बनाये - ओंकार साहू

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेंद्रानवागांव व तुमराबहार में समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में संगीतमय अखंड रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | प्रस्तुत संगीत में झांकी प्रतियोगिता में हमारे आराध्य देव- देवताओं की लीलाएं, मनमोहक कथाओं को झांकियों को नृत्य व संगीत के माध्यम से प्रदर्शित किये गए | इस शुभ अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने समस्त आयोजक समितियों को आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए। सर्वप्रथम विधायक ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एवं माता जानकी की पूजा अर्चना की | आयोजक समितियों के द्वारा विधायक एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ तिलक लगाकर किया गया 

इस इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने अतिथि उद्बोधन में कहा भगवान राम विषम परिस्थितियों में भी नीति सम्मत रहे। उन्होंने वेदों और मर्यादा का पालन करते हुए सुखी राज्य की स्थापना की। स्वयं की भावना व सुखों से समझौता कर न्याय और सत्य का साथ दिया। उन्होंने कहा भगवान राम ने दया कर सभी को अपनी छत्रछाया में लिया। उनकी सेना में पशु, मानव व दानव सभी थे और उन्होंने सभी को आगे बढ़ने का मौका दिया। सुग्रीव को राज्य, हनुमान, जाम्बवंत व नल-नील को भी उन्होंने समय-समय पर नेतृत्व करने का अधिकार दिया।भगवान राम न केवल कुशल प्रबंधक थे, बल्कि सभी को साथ लेकर चलने वाले थे। 

       उनके इसी गुण की वजह से लंका जाने के लिए उन्होंने व उनकी सेना ने पत्थरों का सेतु बना लिया था। इस कार्यक्रम में में विधायक जी के साथ ग्राम बेंद्रनावागांव में श्री मति रुपाली ध्रुव जनपद सदस्य धमतरी,शैलकुमारी कुलदीप सरपंच बेंन्द्रानवागांव , केशव साहू सेक्टर, अध्यक्ष , रामकुमार नेताम, हीरालाल नागवंशी, कुलेश्वर निषाद, मानसिंग नेताम, आनंद राम नगवंशी, आनंद राम साहू साथ में ग्राम तुमराबहार में जनपद सदस्य सुरेश मरकाम, सरपंच, उपसरपंच, कचरू राम नेताम ,देलनाथ नेताम, केशव नेताम, रामकुमार मरकाम, आसाराम मण्डावी, सियाराम कोर्राम ,आयोजक समिति साथ में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top