आबकारी अमले ने जप्त किया 57 लीटर महुआ शराब

Pradeep Ganjeer
0

 



छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर आबकारी अमला द्वारा जिले में अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज भखारा के ग्राम कोपेडिही में कार्यवाही करते हुए कुल 57.5 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया और 1800 किलोग्राम लाहन को नष्ट किया गया। जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रभाकर शर्मा ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत कार्यवाही की गयी। इस अवसर पर आबकारी उप निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम सिन्हा, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री निशांत साधु, श्री मुरली सोनी, श्री राजेश यादव सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top