भेंडसर में जनपद सभापति परमेश्वरी महेंद्र साहू के प्रयास से ढाई करोड़ की विकास कार्य स्वीकृत

Pradeep Ganjeer
0

 



छत्तीसगढ कौशल न्युज 

भखारा:- विकास और जनप्रतिनिधि एक दूसरे के पूरक होते हैं क्षेत्र के विकास कार्यों में अगर हमारे चुने हुए जन प्रतिनिधि अगर ईमान दारी से मेहनत कर प्रयास करे तो कोई भी विकास कार्य से गांव या क्षेत्र दूर नहीं रह सकता और यह विकास का मतलब जनपद क्षेत्र क्रमांक 18 की सक्रिय और सशक्त जनपद सभापति परमेश्वरी महेंद्र साहू के अथक प्रयास से कई दशकों से सड़क की मांग पूरी हुई है, जिसका भूमिपूजन कार्यक्रम के अतिथि के रूप में सौगात देने पहुंचे सरपंच विकास सिन्हा के मांग पर भेंडसर से मुख्य मार्ग भखारा समीर ढाबा तक का मार्ग ढाई करोड़ रुपए लगत से लगभग 3किलोमीटर सड़क बनेगा। इस रोड के बनने से मुख्य रूप से किसानों को राहत मिलेगी जिससे खेत में जाने आने एवम विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने में तथा भखारा रायपुर रोड तक जाने में आसानी होगी 

         ग्राम के गणमान्य नागरिक सरपंच श्री विकास चंद सिंन्हा उप सरपंच श्रीमती भारती साहू, मनहरण धीवर, धर्मा साहू, दिनेश साहू, शेखर साहू, बाबूलाल साहू, टेकराम साहू, उमेश साहू, परदेसी राम, चंद्रिका साहू, संतराम साहू, नरेश साहू, राधेलाल साहू, ग्राम पटेल ने जनपद सभापति श्रीमती परमेश्वरी महेंद्र को क्षेत्र के विकास एवं सड़क पुल पुलिया की स्वीकृति दिलवाले की हार्दिक-हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top