धमतरी विधायक ओंकार साहू ने ग्राम खरतुली में सी. सी. रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधायक ओंकार साहू का ग्राम वासियो नें खरतुली पहुंचते ही पुष्प गुच्छा व तिलक लगाकर उत्साह के साथ स्वागत किया तत्पश्चात जब विधायक जी चुनाव प्रचार के दौरान ग्राम खरतुली में जनसम्पर्क कर रहे थे तो समस्त गांव वालो नें मुख्य मार्ग स्कूल चौक से बाजार चौक तक कीचड़ युक्त मार्ग से समस्या को दिखाकर विधायक जी को अवगत कराया था | जिसे धमतरी विधायक ओंकार साहू नें समस्त ग्राम वासीयों एवं कार्यकर्ताओ के मांग को सहज स्वीकारते हुए विधायक निधि से 6 लाख रू के सी. सी. रोड निर्माण का भूमिपूजन किये, धमतरी विधायक ओंकार साहू नें कहा धमतरी विधानसभा क्षेत्र का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र के समस्त गांव व धमतरी शहर वार्डों में विकास कार्यों चल रहे हैं। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के सभी गांव व धमतरी के सभी वार्डों में विकास हो एवं सभी वार्ड साफ और स्वच्छ रहे।

        स्वच्छता के लिए हम सभी को नैतिक जिम्मेदारी निभानी होगी। यदि हम स्वच्छ रहेंगे तो हमारा मोहल्ला और शहर स्वच्छ रहेगा। साथ में समस्त ग्राम वासियों ने सीसी रोड निर्माण के सौगात लिए धमतरी विधायक ओंकार साहू को अभार व्यक्त किया | इस भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से धमतरी विधायक ओंकार साहू, मनोज साहू पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आमदी, दिनेश सिन्हा सरपंच खरतुली, सुरेश सिन्हा उपसरपंच, रोहित सिन्हा पंच , सोहन साहू , चंदु साहू , आत्म साहू, अर्जुन साहू, खिलावन साहू, तामेश्वरी साहू पंच सूरज बाई साहू, शिवकुमार सिन्हा, तमस सिन्ह पुरानिक साहू,भागी सिन्हा, परमेश्वर साहू,उमेश साहू, चंद्रशेखर साहू, नंदलाल रामटेक, भूपत साहू पंच साथ में बड़ी संख्या में ग्राम वासी एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top