छत्तीसगढ कौशल न्युज
कुरूद:- शारदीय नवरात्रि के चौथे दिवस की संध्या में कुरूद दशहरा महोत्सव 2024 के तहत लोककला मंच दुष्यंत हरमुख कृत रंग झरोखा की प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रेस क्लब के संरक्षक कृपाराम यादव थे। अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष मूलचंद सिन्हा ने की। विशिष्ट अतिथियों मे पत्रकारों में कृपाराम सिन्हा, अजय केला, गणेश साहु, दीपक साहु, रवि शर्मा, भुनेश्वर साहू, गोकुलेश सिन्हा, चंदन शर्मा, दीपक साहू, श्रवण साहू, मुकेश कश्यप, दिलीप साहू, पामेश देवांगन, दिलीप जादवानी, प्रदीप गंजीर, घनश्याम साहू, मोहम्मद रसीद,सुरेश साहू, नीलम साहू, छत्रपाल साहू, बंटी सिन्हा, कैलाश तांडे, राजू साहू,राजू रात्रे ,युगल किशोर साहू, खिलेश्वर साहू,दिग्विजय सिंह,प्रीतम ,मोहन ,ज्ञान देव,पवन निषाद,राजू साहू सहित कुरूद, भखारा,मेघा, सिरी के पत्रकार बंधु बड़ी संख्या शरीक हुए।
अतिथि उद्बोधन के क्रम में श्री कृपाराम यादव ,भुनेश्वर साहू सहित पत्रकारों ने इस सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए महोत्सव के अब तक के सफर को शानदार बताते हुए इससे जुड़े लोगो को याद कर इसे कुरूद नगर के लिए ऐतिसाहिक बताया और सभी ने भानु चंद्राकर जी के इस प्रयासों की तारीफ की। इसके उपरांत दशहरा महोत्सव समिति द्वारा समस्त मंचासीन अतिथि रूपी सभी पत्रकारों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं दुष्यंत हरमुख जी को रजत जयंती अवसर पर स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
इसके उपरांत कलाकारों की मनभावन प्रस्तुति प्रारंभ हुई, जिसमें कलाकारों ने पारंपरिक लोक गीतों से दर्शकों को बांधे रखा। इस दौरान लोकगायिका रिंकी देवांगन ने अपनी मधुर आवाज से सबका दिल जीतते हुए देर रात तक समा बांधे रखा।इस दौरान जसगीत,गौरी गौरा,विवाह गीत,पंथी ,बस्तरिहा, करमा, सुआ, ददरिया जुड़े गीत सहित एक से बढ़कर मनभावन गीतों की श्रृंखला की प्रस्तुति हुई।जसगीत और गौरी गौरा गीतों के दौरान कई बार माताओं का आगमन हुआ, जिससे वातावरण में भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इसके उपरांत हास्य प्रहसन ने सबको लोटपोट कर दिया।अन्त में रिंकी देवांगन को उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए महोत्सव समिति द्वारा सम्मानित किया गया।


