छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरुद:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुरूद द्वारा ध...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरुद:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुरूद द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में व्याप्त अव्यवस्थाओं, टोकन सिस्टम,बार दाना की व्यवस्था, माप तौल में गड़बड़ी, किसानों से पूरा इक्कीस किंवटल धान खरीदने, सोसायटी में समय पर धान उठाव, एकमुश्त 3217 रुपए भुगतान करने आदि मांगों सहित धरना प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजकुमारी दीवान, जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकार, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला महामंत्री प्रमोद साहू, ब्लाक महामंत्री कृष्ण कुमार साहू,महिम शुक्ला, रौशन चन्द्राकर, पूर्व मंडी सदस्य बिसाखा साहू, ब्लाक प्रवक्ता योगेश चन्द्राकार युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू, युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष डुमेश साहू, नगर पंचायत सभापति मनीष साहू, रौशन जांगड़े, चुम्मन दीवान, पार्षद राघवेंद्र सोनी, पूर्व एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, अशोक साहू,संतोष प्रजापति, भारत भूषण साहू, सहित अनेक कांग्रेसी गण उपस्थित थे।




No comments